बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात हुसैनाबाद मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू बट बताया। पुलिस के अनुसार वह 25 हजार रुपए का इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो लंबे समय से वांछित चल रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह गो तस्करी के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात ये भी पढ़ें  मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात

घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया का बदमाश बबलू बट से पूछताछ कर इनके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा, इनके लिए एक टीम का भी गठन किया जा रहा है। साथ ही बबलू बट से भी पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि इसकी कौन-कौन सहायता करता था। पुलिस उपाधीक्षक जय शंकर मिश्र ने बताया कि आरोपी की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना के बाद हुसैनाबाद मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वहीं इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस यह पता लगा रही है कि इसके पास हथियार कहां से आए और ये कहां-कहां सप्लाई किया करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। 

आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

   मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

मेरठ। एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन का संचालन अब पूरी रफ्तार भरेगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

सहारनपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद इमरान मसूद ने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कड़ा ऐतराज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

जालौन से सामने आए इस वीडियो में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर कथित तौर पर जिला अस्पताल में डॉक्टर से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

नागरिकों में आक्रोश: किन्नरों की दबंगई से परेशान लोगों ने पुलिस से माँगी सुरक्षा

बिजनौर |  जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित कस्बा झालू में किन्नरों द्वारा ज़बरदस्ती धन उगाही करने के संबंध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नागरिकों में आक्रोश: किन्नरों की दबंगई से परेशान लोगों ने पुलिस से माँगी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

   मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

मेरठ। एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन का संचालन अब पूरी रफ्तार भरेगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

सहारनपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद इमरान मसूद ने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कड़ा ऐतराज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

जालौन से सामने आए इस वीडियो में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर कथित तौर पर जिला अस्पताल में डॉक्टर से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

सर्वाधिक लोकप्रिय