शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई

On

वाराणसी । ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण मामले में दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हाेने के बाद इस मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद सहित अन्य तीन व्यक्तियों से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस (प्रयागराज) सोमवार को वाराणसी पहुंच गई। इस घटनाक्रम को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य सहित अन्य आरोपितों से विस्तृत पूछताछ करेंगे। ।

दरअसल, शनिवार को जिला पाक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी पुलिस को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करने के आदेश दिए थे। काेर्ट ने खास तौर पर निर्देशित किया है कि इस मामले में विवेचना निष्पक्ष, स्वतंत्र और शीघ्र की जाय। यह मुकदमा शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी के दायर अर्जी पर हुआ है। इसमें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर माघ मेले के दौरान नाबालिग लड़कों से यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। काेर्ट में पीड़ित बच्चों के बयान भी दर्ज कराए गए थे। इसके बाद कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच कर आख्या मांगी। काेर्ट ने कहा कि पीड़ित बच्चों के कथन, स्वतंत्र साक्षियों के बयान, पुलिस कमिश्नर के प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन और संकलित सामग्री के परीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। थानाध्यक्ष महेश मिश्रा के अनुसार कोर्ट के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस सभी आवश्यक साक्ष्यों और बयानों का संकलन कर रही है।

उधर, झूंसी पुलिस के पूछताछ के पूर्व शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूछताछ में सहयोग के लिए तैयार हूं। इससे सच्चाई सामने आएगी। उनकी गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता है, लेकिन यदि गिरफ्तारी होगी तो उसके लिए भी तैयार हूं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से इतने दिन बिता दिए गए हैं, हम कहीं भागे नहीं जा रहे हैं।

अमरोहा: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, सरकारी फाइलें गायब मिलने पर जेई और क्लर्क के खिलाफ FIR के निर्देश ये भी पढ़ें  अमरोहा: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, सरकारी फाइलें गायब मिलने पर जेई और क्लर्क के खिलाफ FIR के निर्देश

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ/रामपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में साेमवार एक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन परीक्षार्थियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  रामपुर  
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

मंत्री के दावों की खुली पोल: अधूरे PM फ्लैट्स की थमा दी चाबियां, न बिजली, न पानी, कैसे मनेगी होली-ईद?

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मखियाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 224 फ्लैट्स के आवंटन के बाद लाभार्थियों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंत्री के दावों की खुली पोल: अधूरे PM फ्लैट्स की थमा दी चाबियां, न बिजली, न पानी, कैसे मनेगी होली-ईद?

भव्य सेट और महिलाओं का दबदबा, क्यों संजय लीला की फिल्मों में दिखते हैं ये दो खास फैक्टर्स

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी' और 'हीरामंडी' जैसी...
Breaking News  मनोरंजन 
भव्य सेट और महिलाओं का दबदबा, क्यों संजय लीला की फिल्मों में दिखते हैं ये दो खास फैक्टर्स

IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ के घोटाले से 20% गिरा शेयर, निवेशकों के ₹14,000 करोड़ डूबे

मुंबई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में सोमवार को 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ लोअर सर्किट देखा गया। इसकी...
Breaking News  बिज़नेस 
IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ के घोटाले से 20% गिरा शेयर, निवेशकों के ₹14,000 करोड़ डूबे

सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरवानी में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

उत्तर प्रदेश

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ/रामपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में साेमवार एक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन परीक्षार्थियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  रामपुर  
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरवानी में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

मेरठ में मोबाइल टावर चोरी का गिरोह दबोचा, चोरी का सामान और कार बरामद

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवार्ई में मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले गिरोह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मोबाइल टावर चोरी का गिरोह दबोचा, चोरी का सामान और कार बरामद

मेरठ में शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 37.55 ग्राम स्मैक और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया है। उससे 37.55 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 37.55 ग्राम स्मैक और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय