पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी

On

पटना । आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने सोमवार सुबह बिहार की राजधानी पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक (आईजी) एम सुनील कुमार नायक के आधिकारिक आवास पर छापा मारा। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आधिकारिक आवास पर पहुंची टीम कई घंटों से उनसे पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात है और पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नरसापुरम से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2021 में पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और हिरासत में प्रताड़ना का आरोप सामने आया था। उस समय एम. सुनील नायक आंध्र प्रदेश में सीआईडी में तैनात थे।

रघुराम कृष्णा राजू ने आरोप लगाया था कि उनकी गिरफ्तारी तत्कालीन सीआईडी के डीआईजी एम. सुनील नायक के निर्देश पर की गई और हिरासत में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले में नागरम पोलम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि अदालत के आदेश के बाद सुनील कुमार नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में उनकी जमानत रद्द होने की स्थिति में आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पटना पहुंची है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बस और वैन की टक्कर में पांच की मौत, 7 गंभीर ये भी पढ़ें  भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बस और वैन की टक्कर में पांच की मौत, 7 गंभीर

 

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की" ये भी पढ़ें  'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

छापेमारी के दौरान पटना के सेंट्रल एसपी, सचिवालय एसडीपीओ-2 समेत स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। आईजी के सरकारी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि एम. सुनील नायक वर्ष 2019 में आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और वहां लगभग तीन वर्षों तक सेवाएं दीं। वर्ष 2024 में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार बनने के बाद वे बिहार वापस लौट आए। वे बिहार कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार फायर सेवा के आईजी पद पर कार्यरत हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम आवास से संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। फिलहाल आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ? ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

   जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

देवबंद (सहारनपुर)।  करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर