बिहार के नवादा में शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोली...घटना में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव

On

पटना। बिहार के पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में चली गोली से दो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे पहले से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी में लोग खाना खा रहे थे। कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपराधी भी वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में खाना खा रहे मनीष और मंजीत को गोली लग गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में इन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ ये भी पढ़ें  रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ

इस घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि प्राथमिक जांच में घटना का कारण पूर्व विवाद प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों का पहले से ही भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला अदालत भी पहुंचा था। कहा जा रहा है कि इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक सगे भाई थे। घटना के बाद से मृतक के परिवार सदमे में बेसुध हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

   मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

मेरठ। एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन का संचालन अब पूरी रफ्तार भरेगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

सहारनपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद इमरान मसूद ने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कड़ा ऐतराज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

जालौन से सामने आए इस वीडियो में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर कथित तौर पर जिला अस्पताल में डॉक्टर से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

नागरिकों में आक्रोश: किन्नरों की दबंगई से परेशान लोगों ने पुलिस से माँगी सुरक्षा

बिजनौर |  जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित कस्बा झालू में किन्नरों द्वारा ज़बरदस्ती धन उगाही करने के संबंध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नागरिकों में आक्रोश: किन्नरों की दबंगई से परेशान लोगों ने पुलिस से माँगी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

   मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पुलिस सामने… और सड़क बनी ‘रिंग’! मेरठ में मारपीट का VIDEO वायरल

एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

मेरठ। एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन का संचालन अब पूरी रफ्तार भरेगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

सहारनपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद इमरान मसूद ने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कड़ा ऐतराज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शंकराचार्य पर FIR को लेकर उठाए इमरान मसूद ने सवाल, कहा है “सनातन के रक्षक”

जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

जालौन से सामने आए इस वीडियो में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर कथित तौर पर जिला अस्पताल में डॉक्टर से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जनता के प्रतिनिधि या दबंगई के ब्रांड एम्बेसडर? अस्पताल में ‘नेतागिरी’ का VIDEO वायरल

सर्वाधिक लोकप्रिय