ऐतिहासिक रिकॉर्ड! भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बना आईफोन
नई दिल्ली। एप्पल का आईफोन 2025 में भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बन गया है और इस दौरान करीब 23 अरब डॉलर के आईफोन (अधिकतर अमेरिका को) का निर्यात किया गया है। यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा से सामने आई। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से कहा गया कि एप्पल के निर्यात में यह उछाल प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम जैसे उत्पादन प्रोत्साहनों और चीनी आपूर्तिकर्ताओं से विविधीकरण के कारण आया। जनवरी-दिसंबर की अवधि में कुल 30.13 अरब डॉलर के निर्यात के साथ, स्मार्टफोन पहली बार भारत की शीर्ष निर्यात श्रेणी बन गई है, जिन्होंने ऑटोमोबाइल डीजल ईंधन को पीछे छोड़ दिया है। कुल स्मार्टफोन निर्यात में एप्पल की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत रही।
एप्पल की पांच वर्षीय पीएलआई अवधि मार्च 2026 में समाप्त होने वाली है। देश में एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में पांच आईफोन असेंबली प्लांट शामिल हैं, जिनमें से तीन टाटा समूह की इकाइयों द्वारा और दो फॉक्सकॉन द्वारा संचालित हैं और इन्हें लगभग 45 कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला का समर्थन प्राप्त है, जिनमें कई एमएसएमई शामिल हैं जो घरेलू और वैश्विक परिचालन के लिए पुर्जे की आपूर्ति करते हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन गया है, जहां घरेलू स्तर पर बिकने वाले 99 प्रतिशत से अधिक फोन 'मेड इन इंडिया' हैं। इससे विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में भारत का स्थान और भी बढ़ गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन खरीदने के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव आया है, अब बजट की जगह प्रीमियम फोन अधिक बिक रहे हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?
2025 में एप्पल का आईफोन 16 का बेस वेरिएंट सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन मॉडल बनकर उभरा है। दिसंबर तिमाही में, एप्पल ने अमेरिका, यूरोप, जापान और शेष एशिया प्रशांत क्षेत्र में राजस्व के सर्वकालिक नए रिकॉर्ड बनाए। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में आयोजित अर्निंग्स कॉल में कहा, “हमने उभरते बाजारों, जिनमें भारत भी शामिल है, में अपनी गति बनाए रखी है, जहां हमने राजस्व में दो अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की है।” कंपनी 26 फरवरी को मुंबई में एक और स्टोर खोलने जा रही है। एप्पल के सीईओ ने कहा कि उन्होंने भारत में दिसंबर तिमाही के दौरान राजस्व का एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और चौथा सबसे बड़ा पीसी बाजार है।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने “आईफोन, मैक और आईपैड पर राजस्व के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, और सेवाओं पर राजस्व का सर्वकालिक नया रिकॉर्ड बनाया है।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां