टैरिफ में बदलाव से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस सेक्टर में खरीदारी
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 566 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,401 और निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 25,754 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज सूचकांकों में टॉप गेनर थे। साथ ही, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम,एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटनरल और सन फार्मा गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, एनटीपीसी और इंडिगो लूजर्स थे। लार्जकैप की तरफ स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 138 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,140 पर था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट बना हुआ था।
ये भी पढ़ें अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी बाजार में तेजी के वजह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को हटाने को माना जा रहा है। बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम, 1977 के तहत बिना कांग्रेस की अनुमति दिए व्यापक टैरिफ लगाए हैं, जो कि संविधान के खिलाफ है। टैरिफ लगाने का अधिकार केवल अमेरिकी कांग्रेस के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं। इस कारण टैरिफ को रद्द किया जा रहा है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी जा रही है। हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां