मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार
तीन दिन पूर्व युवक से लूटा गया मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद; बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सतेदी रजवाहा मार्ग पर हुई इस घेराबंदी में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को जवाबी फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और 19 फरवरी को लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग घटनाक्रम के अनुसार, रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव फूलत के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सतेदी रजवाहा रोड पर दो बदमाश किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रजवाहा मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी। तभी बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी।
ये भी पढ़ें दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला का इलाका,सुरक्षा घेरा सख्तफसल में छिपकर पुलिस को दी चुनौती फायरिंग के बाद बदमाश बाइक छोड़कर गेहूं के खेत में घुस गए और वहां से भी लगातार गोलियां चलाते रहे। पुलिस टीम ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों के न मानने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल और लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में विहान शोरूम मालिक की कोठी के स्विमिंग पूल में मिला चौकीदार का शव, फैली सनसनीपकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान योगेंद्र शर्मा पुत्र श्रीपाल और योगेश पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है, जो थाना जानसठ क्षेत्र के गांव मंतोड़ी के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन दोनों बदमाशों ने ही 19 फरवरी को रतनपुरी क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस इंस्पेक्टर रतनपुरी ने बताया कि बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा की गई पिछली वारदातों के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है। इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां