मुजफ्फरनगरः आईटीआई परिसर में मिशन शक्ति जागरूकता स्टाल, छात्राओं को हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को मुजफ्फरनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई, मुजफ्फरनगर परिसर में विशेष जागरूकता स्टाल लगाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार सिंह, माननीय न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण हेतु शासन द्वारा अनेक विधिक प्रावधान एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया दुरुपयोग, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?
इस दौरान पोस्टर, पंपलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री वितरित कर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां