सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा विधिक साक्षरता शिविर में विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, नगर आयुक्त शिपू गिरि, स्थाई लोक अदालत के चेयरमेन मनोज कुमार सिंह, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवल्लित कर एवं फूल अर्पित कर शुभारंभ किया। मेगा शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित स्वयं सहायता समूह मे आजीविका मिशन के तत्व डेरी वितरण, अग्रणी बैंक, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, दिव्यांजन विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशुपालन विभाग, श्रमायुक्त विभाग, यूपी नेडा, बिजली विभाग, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय मृदा परीक्षण/कल्चर प्रयोगशाला, खाध एवं रसद विभाग, उधान विभाग, कृषि विभाग, दुग्धशाला विकास विभाग उप्र, जिला विधालय निरीक्षक, बैंक ऑफ इंडिया, डाक विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायजी राज विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, डूडा, कौशन विकास, रेशम विभाग आदि ने अपने स्टाल में आये व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया। सभी विभाग मेगा शिविर उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सभी विभाग अपनी कल्याणकारी योजनाओ के पम्पलेट एवं बैनर के साथ उपस्थित हुए।
मेगा शिविर में दिव्यांग विभाग की ओर से दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय एवं बचपन डे केयर सेन्टर के बच्चो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अपर जिला जज शाश्वत पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय दिव्यांग अधिकारी, एलडीएम पंजाब नैशनल बैंक आदि ने अपने विभाग की सरकारी योजनाओं से सभागार में उपस्थित आमजन को सम्बोधित किया।

मेरठ में रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन: पश्चिम यूपी राज्य और हाईकोर्ट बेंच की मांग ये भी पढ़ें  मेरठ में रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन: पश्चिम यूपी राज्य और हाईकोर्ट बेंच की मांग

जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, नगर आयुक्त शिपू गिरि, चेयरमेन स्थाई लोक अदालत मनोज कुमार सिंह, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं न्यायिक अधिकारियों ने संस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुति के लिये बच्चों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।

अमेठी : ऑपरेशन लंगड़ा जारी ,एक घायल ,5 अन्य गिरफ्तार ये भी पढ़ें  अमेठी : ऑपरेशन लंगड़ा जारी ,एक घायल ,5 अन्य गिरफ्तार

अमरोहा: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, सरकारी फाइलें गायब मिलने पर जेई और क्लर्क के खिलाफ FIR के निर्देश ये भी पढ़ें  अमरोहा: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, सरकारी फाइलें गायब मिलने पर जेई और क्लर्क के खिलाफ FIR के निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पप्पू कुमार सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया कि महिला बच्चे, बुजुर्ग आदिवासी, अनसूचित जाति जनजाति के लोगो के लिये निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिये कोई भी आय सीमा निर्धारित नही है पुरूषों के लिये 3 लाख वार्षिक आय तक के व्यक्तियो को निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। इस अवसर पर, अपर जिला जज विकास गुप्ता, अपर जिला जज पिकू कुमार, अपर जिला जज मनीष कुमार, अपर जिला जज त्रिभुवन नाथ, अपर जिला जज मोहित शर्मा, अपर जिला जज श्रीमती अराधना कुशवाहा, अपर जिला जज संजय कुमार, लघुवाद न्यायाधीश श्रीमती पूजा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मिनाक्षी सिन्हा सहित न्यायिक अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी, एलएडीसीएस, पैनल लॉयर, मध्यस्थगण, पीएलवी, जिला न्यायालय के कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

शास्त्रों का यह वचन सदैव प्रासंगिक है कि सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियाँ हैं। विडंबना यह है कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  जौनपुर  
जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

सर्वाधिक लोकप्रिय