मुरादाबाद में बनेगी अत्याधुनिक जिला जेल: हाई-टेक सुरक्षा और सुविधाओं से होगी लैस
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र स्थित मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर सिरसखेड़ा में आधुनिक जिला कारागार बनाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुज सिंह रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीडी भवन खंड की तरफ से शासन स्तर पर व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसके तहत मुरादाबाद व शाहजहांपुर में नए जिला कारागार बनाने के लिए फाइल को उच्च स्तर पर भेज दिया गया है। अब शासन की मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिले की नई जेल 97.15 एकड़ में बनेगी, जिसकी क्षमता तीन हजार कैदियों के रहने के लिए होगी। पड़ोसी जनपद संभल और अमरोहा में अभी तक जेल नहीं बनी हुई है। इसी वजह से मुरादाबाद जिला कारागार में लंबे समय से क्षमता से 5 गुना अधिक कैदी बंद हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद की जेल में महिला कैदियों के लिए अस्पताल की भी सुविधा नहीं हैं, नई जेल में महिला कैदियों के बारे में भी अस्पताल होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां