अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति
मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) मुरादाबाद के समर्पित और अनुभवी स्वयंसेवक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। विभाग में उनकी दीर्घकालिक सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें नगर स्तर पर डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) के महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह पदोन्नति आगामी नवीनीकरण अथवा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।
अशोक कुमार गुप्ता का नागरिक सुरक्षा के प्रति समर्पण जगजाहिर है। वे वर्ष 1989 से लगातार अवैतनिक रूप से संगठन से जुड़े हुए हैं। पिछले 36 वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन राहत कार्यों और स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें इस नई और बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।
उनकी गौरवशाली सेवाओं का प्रमाण उन्हें समय-समय पर मिले प्रतिष्ठित सम्मान भी हैं। अशोक कुमार गुप्ता को वर्ष 2000 और 2006 में राष्ट्रपति पदक जैसे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, उन्हें वर्ष 2008 और 2011 में महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा विशिष्ट सम्मान और वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया है।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तारइस पदोन्नति पर नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सहयोगियों का मानना है कि अशोक गुप्ता जैसे अनुभवी व्यक्तित्व का उच्च पद पर पहुंचना संगठन के मनोबल को बढ़ाएगा और भविष्य में आपदा प्रबंधन व जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां