शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

वाहन से सामान उतारते हुआ हादसा हाईवोल्टेज तार से टकराया पाइप

On

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टेंट का सामान उतारते समय लोहे का पाइप हाईवोल्टेज बिजली की लाइन से छू गया, जिसकी चपेट में आकर पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने निजी वाहन से सभी घायलों को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, राजारामपुर मेंई निवासी रेशमा पुत्री स्व. दयाराम की बारात शनिवार को जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली स्थित ग्राम अशोकपुर से आनी थी। घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान गाड़ी से टेंट का सामान उतारा जा रहा था। तभी टेंट का एक लंबा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गया। पाइप में करंट उतरते ही वहां मौजूद पांच लोग उसकी चपेट में आ गए।

बरेली में दरिंदगी: मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बरेली में दरिंदगी: मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जिसमें बधू के तीन भतीजे देव, युवराज, राज पुत्रगण दीपक व गांव मानपुर निवासी राजपाल पुत्र होतेलाल, थाना शमशाबाद के गांव बल्लू बेहटा निवासी राजा पुत्र जगराम गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद वैवाहिक उत्सव के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए झुलसे हुए युवकों को बिजली से अलग किया और तुरंत निजी वाहन के जरिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

  "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान ये भी पढ़ें   "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय