काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी महोत्सव – 2026 की शुरूआत सोमवासरीय रुद्राभिषेक से

On

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है। 27 फरवरी रंगभरी एकादशी को धाम में प्रातःकाल संकल्पित सोमवासरीय रुद्राभिषेक का आयोजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा।

रुद्राभिषेक के उपरांत होली पर्व के दृष्टिगत भगवान श्री विश्वेश्वर के दरबार से श्री कृष्ण जन्मस्थान, मथुरा स्थित भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए पारंपरिक उपहार एवं अबीर-गुलाल ससम्मान प्रेषित किए जाएंगे। यह आयोजन काशी एवं ब्रज की सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक एकता का प्रतीक होगा। शनिवार की शाम यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से दी गई।

शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रिकवरी एजेंट के हाथ में लगी गोली ये भी पढ़ें  शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रिकवरी एजेंट के हाथ में लगी गोली

बताया गया कि रंगभरी एकादशी और गौना उत्सव के पहले मंदिर न्यास की पंचबदन प्रतिमा के साथ माता पार्वती एवं बाल स्वरूप भगवान श्री गणेश जी का श्रृंगार कर मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण जी के विग्रह के समीप नव-निर्मित कक्ष में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विधिवत् प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद रंगभरी एकादशी पर्व के शुभ अवसर पर प्रातःकाल श्री कृष्ण जन्मभूमि द्वारा भगवान् श्री विश्वेश्वर के लिए भेजे गए उपहारों को समारोहपूर्वक स्वीकार किया जाएगा। इस पावन अवसर पर ब्रज के रसियारे कलाकारों के पारंपरिक रास एवं होली रसिया की मनोहारी प्रस्तुति धाम स्थित सांस्कृतिक मंच (शिवार्चनम् मंच) पर की जाएगी। परंपरानुसार बाबा की चल प्रतिमा का आगमन हर्षोल्लास के साथ धाम में होगा, जिसके उपरांत गर्भगृह में प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा।

——श्री काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में जौ अर्पित

जबलपुर: सिहोरा में दो समुदायों में जमकर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस, स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में ये भी पढ़ें  जबलपुर: सिहोरा में दो समुदायों में जमकर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस, स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में

श्री काशी विश्वनाथ धाम में शनिवार को बाबा श्री विश्वेश्वर के पावन ज्योर्तिलिंग पर विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत जौ अर्पित किया गया। मंदिर न्यास के अनुसार माघ मेला सम्पन्न होने के उपरांत संगम तट स्थित मार्ग, प्रयागराज में स्थापित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के शिविर में परंपरानुसार जौ (यव) का रोपण किया गया था। यह जौ विशेष रूप से श्री कुंभेश्वर महादेव के सान्निध्य में श्रद्धा के साथ उगाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ मास में संगम तट पर उगाया गया जौ समृद्धि, शुभता और नवचेतना का प्रतीक माना जाता है। इसे विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अर्पित किया गया।

सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

बताया गया कि माघ मेला अवधि में स्थापित शिविर में प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जौ अर्पण के साथ ही माघ मेला से जुड़ी यह विशेष धार्मिक परंपरा विधिवत सम्पन्न हुई। मंदिर न्यास ने इसे काशी और प्रयागराज की साझा आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया। इस दौरान रमेश चंद ओझा, कुलदीप नारायण पांडेय, मनोज उपाध्याय, पवन प्रकाश पाठक (उप जिलाधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर) आदि भी मौजूद रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय