पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया चिप का किया उद्घाटन, सीएम योगी बोले- जेवर प्रदेश का गहना बन गया

On

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेमीकंडक्टर यूनिट का उद्घाटन किया। इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर यूनिट के उद्घाटन को तकनीक के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया गया है। यह कंपनी एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पास रुकने का समय नहीं है और वर्ष 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी विकास गति को और तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को विकसित भारत डायलॉग, 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे और इंडिया एनर्जी समिट जैसे कार्यक्रमों ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया है।

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल ये भी पढ़ें  गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल

हाल ही में आयोजित ग्लोबल समिट में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों और टेक्नोलॉजी दिग्गजों ने भारत की एआई क्षमता की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक दुनिया को चलाने के लिए प्रोसेसिंग पावर की आवश्यकता है और सेमीकंडक्टर आज की तकनीकी अर्थव्यवस्था की नींव है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि यह नई फैक्ट्री भारत को टेक्नोलॉजी पावरहाउस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहां अराजकता का माहौल था, लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। लेकिन आज जेवर क्षेत्र प्रदेश का “जेवर” बनकर उभर रहा है और निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

भारत की एआई शक्ति पर मंथन: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, 'एआई इम्पैक्ट समिट' में तकनीकी भविष्य और कौशल विकास पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  भारत की एआई शक्ति पर मंथन: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, 'एआई इम्पैक्ट समिट' में तकनीकी भविष्य और कौशल विकास पर हुई चर्चा

उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास में आए बदलाव को ऐतिहासिक बताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर को ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि जिस देश के पास सेमीकंडक्टर निर्माण की क्षमता होती है, वहां विभिन्न प्रकार की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री विकसित होती हैं। यह परियोजना भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थान दिलाएगी। यमुना सिटी में स्थापित यह सेमीकंडक्टर यूनिट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय