प्रयागराज : हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गढ़वा किला के समीप शुक्रवार सुबह दाे बाइक सवाराें की आमने सामने भिड़ंत हाे गई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे मोटरसाइकिल सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठे दो छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में प्रयागराज जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी शिव कुमार (17) पुत्र शिव प्रसाद की जान चली गई। हादसे में घायल अंकित और सुवेन्द्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृत छात्र शिवकुमार के चाचा रत्नेश कुमार ने बताया कि शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
हादसे के शिकार हुए छात्र
मां शिवकुमारी इण्टर कॉलेज लालापुर, प्रयागराज के हाईस्कूल के छात्र हैं । तीनों छात्र शुक्रवार सुबह सामाजिक विज्ञान का पेपर देने के लिए डाक्टर कैलाश नाथ इण्टर कॉलेज, नौढिया उपरहार, थाना शंकरगढ़ प्रयागराज के लिए जा रहे थे। रास्ते में आमने सामने बाइक टकराने से हुए हादसे में छात्र शिवकुमार की जान चली गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां