शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

शामली। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया कंडैला में अवैध रूप से संचालित पनीर फैक्ट्री का सहारनपुर से पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में केमिकल के जरिए पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके से करीब तीन कुंतल नकली दूध बरामद किया गया है।

शनिवार को मंडलीय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहारनपुर वीके राठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारते हुए जीरा पनीर और सादा पनीर को कब्जे में लिया। टीम ने मौके से दूध और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच के दौरान फैक्ट्री से माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर, ट्रांसपेरेंट तरल पदार्थ, ग्लूकोनो डेल्टा लैक्टोन, सफेद क्रिस्टल आदि पदार्थ बरामद किए गए, जिन्हें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इन केमिकल्स की मदद से नकली पनीर तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

शामली में कॉलोनाइजर्स की दबंगई: सिंचाई विभाग के रास्ते पर बिना अनुमति बिछा दिया खड़ंजा ये भी पढ़ें  शामली में कॉलोनाइजर्स की दबंगई: सिंचाई विभाग के रास्ते पर बिना अनुमति बिछा दिया खड़ंजा

बताया जाता है कि उक्त फैक्ट्री लंबे समय से संचालित हो रही थी और यहां तैयार पनीर शामली के बाजारों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। शिकायतों के बाद करीब छह माह पूर्व फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था, इसके बावजूद संचालन जारी रहा। यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने के कारण फैक्ट्री संचालक बेखौफ होकर काम करता रहा। सहारनपुर से पहुंची टीम की कार्रवाई के बाद मामले में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान शामली खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सहित सहारनपुर की टीम के अधिकारी अनंत कुमार आदि मौजूद रहे। खाद्य विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही फैक्ट्री मालिक राजीव अग्रवाल बताया गया है।

शामली: मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित, युवाओं को मौके पर मिला ऋण ये भी पढ़ें  शामली: मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित, युवाओं को मौके पर मिला ऋण

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय