शामली में कॉलोनाइजर्स की दबंगई: सिंचाई विभाग के रास्ते पर बिना अनुमति बिछा दिया खड़ंजा

शामली: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में प्रॉपर्टी डीलरों और कॉलोनाइजर्स के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अपने निजी मुनाफे के लिए सरकारी संपत्तियों पर भी कब्जा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सिम्भालका रेलवे अंडरपास के पास का है, जहाँ एक कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग के रजवाहे (नहर) की पटरी पर अवैध रूप से खड़ंजा निर्माण करा डाला। हैरानी की बात यह है कि इस निर्माण के लिए विभाग से किसी भी तरह की अनुमति या एनओसी नहीं ली गई है।

ग्राहकों को लुभाने के लिए सरकारी पटरी पर निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार, ताजपुर सिम्भालका अंडरपास के समीप एक नई कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉलोनी तक पहुँचने के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग के रजवाहे की कच्ची पटरी को पक्का करना शुरू कर दिया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि यह खड़ंजा निर्माण 'कोकन' नामक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कराया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि यह पूरी कॉलोनी अवैध है और ग्राहकों को लुभाने के लिए विभाग की जमीन पर अवैध रास्ता तैयार किया जा रहा है।

शामली में एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर भाजयुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन ये भी पढ़ें  शामली में एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर भाजयुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंचाई विभाग ने निर्माण को बताया अवैध

इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। विभागीय अधिकारी के अनुसार, रजवाहे की पटरी पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग ऐसी एनओसी तभी जारी करता है जब कार्य जनहित में हो। इस प्रकरण में विभाग द्वारा कोई अनुमति जारी नहीं की गई है, लिहाजा यह निर्माण पूरी तरह अवैध है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मौके पर जांच कराकर न केवल काम रुकवाया जाएगा, बल्कि सरकारी संपत्ति के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक: 14 मार्च को होगा वादों का निस्तारण, प्रभारी सचिव ने दिए निर्देश ये भी पढ़ें  राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक: 14 मार्च को होगा वादों का निस्तारण, प्रभारी सचिव ने दिए निर्देश

12 मार्च के बाद एमडीए चलाएगा बुलडोजर

शामली जनपद में अवैध कॉलोनियों की भरमार और उन पर होने वाली कार्रवाई को लेकर शामली विकास प्राधिकरण (MDA) भी सक्रिय दिख रहा है। हालांकि, एमडीए के अधिकारी फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी के चलते जनपद से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने दूरभाष पर बताया कि शामली की सभी अवैध कॉलोनियों का डेटा जुटाया जा रहा है। आगामी 12 मार्च के बाद इन सभी अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब देखना यह होगा कि सिंचाई विभाग और विकास प्राधिकरण इस भू-माफिया तंत्र पर कब तक शिकंजा कसता है।

शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी ये भी पढ़ें  शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय