शामली में एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर भाजयुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शामली।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी के युवा विंग द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कथित रूप से की गई हरकत का विरोध दर्ज कराया गया।

शनिवार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की गतिविधियां राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होती हैं। भाजयुमो पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रहित में सदैव प्रतिबद्ध है और देश की प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखता रहेगा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन जैन, गौरव विश्वकर्मा, पुनीत द्विवेदी, पिनीत बालियान, अभिषेक राणा, सचिन चौहान, वैभव शर्मा, अनुज कुमार, सौरभ खैवाल, सन्नी आदि मौजूद रहे।

शामली: जिला संयुक्त चिकित्सालय में जनरेटर खराबी, बिजली आपूर्ति बाधित ये भी पढ़ें  शामली: जिला संयुक्त चिकित्सालय में जनरेटर खराबी, बिजली आपूर्ति बाधित

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय