मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: सूची से 34 लाख नाम कटे, अब कुल 5.39 करोड़ वोटर

On

भोपाल। मध्य प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लगभग चार माह तक चले व्यापक सत्यापन और संशोधन कार्य के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की गई थीं।

 ट्रंप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आज, गाजा पुनर्वास पर 20 सदस्य देश करेंगे चर्चा ये भी पढ़ें   ट्रंप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आज, गाजा पुनर्वास पर 20 सदस्य देश करेंगे चर्चा

इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: बरेली डीएम और एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी, निजी घर में नमाज रोकने पर मांगा जवाब, गांव में तनाव के बीच हिंदू परिवारों ने लगाए पलायन के पोस्टर ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: बरेली डीएम और एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी, निजी घर में नमाज रोकने पर मांगा जवाब, गांव में तनाव के बीच हिंदू परिवारों ने लगाए पलायन के पोस्टर

इसके बाद 14 फरवरी 2026 तक निर्वाचन अधिकारियों ने सभी दावों और आपत्तियों का सत्यापन कर उनका निराकरण किया। इस अभियान में राज्यभर से अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में 55 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 230 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, 533 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और 71,930 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ अनेक वालंटियर्स की सक्रिय भूमिका रही। मीडिया, राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने भी सहयोग दिया। राज्य में कुल 5,74,06,143 पंजीकृत मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया। बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से दिवंगत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई।

मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार 

एसआईआर की घोषणा के बाद 5.74 करोड़ मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर उनका डिजिटलीकरण मिशन मोड में किया गया। अभियान के दौरान मृत, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों के सत्यापन के लिए बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठकों का आयोजन किया गया। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टियों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले राज्य में 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे।

प्रारूप सूची के बाद यह संख्या 5,31,31,983 रही, जबकि अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस प्रकार प्रारूप सूची के बाद 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। अंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थलों पर उपलब्ध कराई गई है। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपनी जानकारी देख सकते हैं। प्रत्येक जिले में अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां नियमानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी गई हैं। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय