गाजियाबाद: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

On

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र में शनिवार की शाम एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्लास्टिक फैक्ट्री में विशेष रूप से होली के त्‍योहार को देखते हुए पिचकारी बनाने का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शाम के समय 4:31 बजे फायर स्टेशन लोनी को सेक्टर ए-7 पार्ट-1 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तत्काल तीन फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए।

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा ये भी पढ़ें  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पाया कि प्लॉट नंबर ई-21, सेक्टर ए-7 पार्ट-1 में स्थित 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित भूतल प्लस दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी हुई थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक मॉडलिंग का कार्य किया जाता है और विशेष रूप से होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पिचकारी बनाने का काम चल रहा था। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी। फायर सर्विस यूनिट ने दो हौज पाइप लाइन फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी अधिकारी ने तत्काल मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सूचना दी। आग की विकरालता को ध्यान में रखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर साहिबाबाद और वैशाली फायर स्टेशन से एक-एक अतिरिक्त फायर टैंकर रवाना किया गया।

पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी ये भी पढ़ें  पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी

दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर प्रवेश कर आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग को नियंत्रित कर लिया गया। सबसे राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद फायर सर्विस यूनिट ने आवश्यक कार्यवाही पूरी की। प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने फैक्ट्री संचालकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। --

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सर्वाधिक लोकप्रिय