शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व एससी/एसटी एक्ट मुकदमे में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम इदरीशपुर थाना जानी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना कंकरखेड़ा पर 151/26 धारा 69/89/352/351(3) बीएनएस एवं 3(2)5/3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना पुलिस ने फरार आरोपी अंकित पुत्र राजकुमार निवासी उपरोक्त को शिव चौक मेरठ से गिरफ्तार किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां