मेरठ: तालाब जीर्णोद्धार में गोबर फैलाने की समस्या, विधायक गुलाम मोहम्मद ने ग्रामवासियों को किया जागरूक
मेरठ। सरूरपुर खुर्द में जीर्णाेद्धार कराये जा रहे तालाब में आस-पास के डेयरी संचालकों द्वारा गोबर बहाये जाने के कारण तालाब जीर्णाेद्धार कार्य करने में कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांव जसड सुल्तान नगर में ग्राम चौपाल लगाकर अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई खण्ड मेरठ द्वारा ग्रामवासियों को गोबर न बहाये जाने के सम्बन्ध में लोगों को सम्बोधित कर जागरूक किया गया। इस मामले में विधायक गुलाम मौहम्मद द्वारा ग्राम-जसड सुल्तानगर में जीर्णाेद्धार कराये जा रहे तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अवर अभियन्ता/साईट इंचार्ज उपस्थित रहे। विधायक द्वारा ग्रामवासियों के घर-घर जाकर व्यर्थ पानी एवं गोबर को न बहाये जाने के सम्बन्ध में समझाया एवं जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां