मेरठ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, जमानत स्वीकृत बंदियों की रिहाई के निर्देश
मेरठ। आज सदस्या सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनु कालिया द्वारा जिला कारागार मेरठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नम्रता सिंह प्रथम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों से अलग-अलग बैरक में जाकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गयी। ऐसे बन्दियों से भी मुलाकात की गयी, जिनके जमानत प्रार्थना-पत्र न्यायालयों द्वारा स्वीकार किये जा चुके है। लेकिन वे अभी भी जिला कारागार में निरूद्ध है। डॉ० मनु कालिया ने जेल अधीक्षक, मेरठ को ऐसे बन्दियों को रिहा किये जाने के सम्बन्ध में अविलम्ब आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जेल अधीक्षक मेरठ को यह भी निर्देशित किया कि जिला कारागार में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं। ऐसे बन्दियों के लिए सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां