मीरापुर: युवक पर पंच से जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट; दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

मोहल्ला सरफपुरा की घटना; मां ने लगाया पहले भी मारपीट करने का आरोप, पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

मीरापुर। जनपद के थाना मीरापुर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सरफपुरा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों ने युवक को रास्ते में घेरकर पंच और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सरफपुरा निवासी रेखा पत्नी चरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शिवा शनिवार को जब घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ले के ही राजा और बादल पुत्र मुकेश ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने शिवा पर लोहे के पंच से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिवा के सिर में गहरी चोट आई है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश

पुराने विवाद और धमकी का आरोप घायल की माता ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी पहले भी उनके पुत्र के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद भाइयों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेर किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेर किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय