मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक मनचले युवक को एक नाबालिक युवती के कपड़े फाड़ देने की धमकी देना उस समय महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने इस मनचले युवक को गिरफ्तार कर अच्छे से सबक सिखाने का काम किया है। जिसके बाद ये मनचला पुलिस के कंधों पर लटक कर अपने किए की तौबा करता नजर आया। चरथावल थाने एक व्यक्ति द्वारा 17 फरवरी को एक शिकायती पत्र पुलिस को देखकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ दूसरे समुदाय का एक युवक नावेद लगातार छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ देने की धमकी देते हुए फोटो वायरल करने की बात कह रहा है। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में तुरंत बीएनएस की धारा 333/76/78(2),351(3),308(2) और 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नावेद को गिरफ्तार कर पहले अच्छे से सबक सिखाया और उसके बाद सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस के इस सबक के बाद आरोपी युवक पुलिस के कंधों पर लटक कर माफी मांगता हुआ भी नजर आया जिसकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
इस घटना के बारे में जनकारी देते हुए सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि दिनांक 17 फरवरी को सैदपुरकला के एक व्यक्ति द्वारा चरथावल थाने पर एक तहरीर सूचना दी गई। जिसमें बताया गया। उनकी नाबालिक पुत्री के साथ एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किया गया। पैसे की मांग की जा रही है। इस तथ्य का तुरंत संज्ञान लेते हुए चरथावल थाने पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कराया गया। और तत्काल कारवाही करते हुए। आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मान्य न्यायालय के माध्यम से जेल भिजवा दिया है। और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां