मुज़फ्फरनगर में विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास, पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का भी आरोप
10 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने ढाया सितम; पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज लोभियों की प्रताड़ना का एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर न केवल दहेज के लिए मारपीट करने, बल्कि गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली है और अब भी उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चरथावल के ग्राम कसौली निवासी वंदना पुत्री सुभाष का निकाह 9 मार्च 2023 को अभिषेक कुशवाहा (निवासी कुरालसी, हाल निवासी रामपुर तिराहा) के साथ हुआ था। परिजनों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अभिषेक शराब के नशे में वंदना के साथ मारपीट करने लगा। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 10 लाख रुपये की नकद राशि और एक चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर वंदना को आए दिन जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।
ये भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में फिल्म निर्माता का बड़ा बयान- बदल दिया गया है फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टाइटलगला दबाकर जान लेने की कोशिश, दूसरी शादी का भी आरोप पीड़िता वंदना ने पुलिस को बताया कि उसके पति अभिषेक के अलावा सास विमलेश, ननद खुशी, ननदोई राहुल और काजल भी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वंदना का आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा और एक बार गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की, जिसमें वह किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुँची। पीड़िता ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने कानूनी रूप से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। इसके बावजूद आरोपी पति उसके मायके आकर भी आए दिन विवाद और मारपीट करता है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मामले की गंभीरता को देखते हुए चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अभिषेक कुशवाहा, विमलेश, खुशी, राहुल और काजल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से तफ्तीश कर रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां