मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

बुढ़ाना में दहशत फैलाने वाले 15-15 हज़ारी इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली, सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंदवाड़ा रोड पर गुरुवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में 15-15 हजार रुपये के इनामी बदमाश आमिर उर्फ बाटा और समद उर्फ चीस पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की है।

पुरानी रंजिश में फैलाई थी दहशत

हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप ये भी पढ़ें  हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप

बता दें कि कस्बे के शफीपुर पट्टी में 16 फरवरी को दानिश पर और 17 फरवरी को अयान पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई थी। इन बदमाशों ने न केवल गोलियां बरसाईं, बल्कि फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपनी हनक दिखाने की कोशिश की थी। एसएसपी ने घटनाओं का संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित कर टीम को पीछे लगा दिया था।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा ये भी पढ़ें  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कच्चे रास्ते पर हुई घेराबंदी और मुठभेड़

मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार 

थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुलिस कांधला मार्ग स्थित मंदवाड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और बाइक लेकर कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ईख के खेत में घुसकर गोलियां चलाने लगे। जवाबी फायरिंग में आमिर और समद दोनों के पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े।

हथियार बरामद, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

पुलिस ने घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से दो तमंचे, मस्कट बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि आमिर पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में कुबूल किया कि उन्होंने वर्चस्व कायम करने और रंजिश के चलते दबाव बनाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय