मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

देशभर के 150 बैंक खातों से जुड़ा है नेटवर्क, 'प्रतिबिंब' पोर्टल की मदद से थाना फुगाना और साइबर सेल ने किया भंडाफोड़

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फुगाना और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम को ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने देशभर के भोले-भाले लोगों से करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

150 से अधिक बैंक खातों का मायाजाल

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचे ये भी पढ़ें  तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचे

एसपी देहात आदित्य बंसल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ठगों के पास से बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच में 150 से अधिक बैंक खातों का पता चला है। इन खातों में करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के प्रमाण मिले हैं। गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और केरल सहित कई राज्यों में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। गृह मंत्रालय के 'प्रतिबिंब' पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर जब जांच शुरू हुई, तो ठगी के तार मुजफ्फरनगर से जुड़े मिले।

हैवानियत की हदें पार: इंदौर में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म, तंत्र-मंत्र के लिए आत्मा बुलाने की कोशिश; गिरफ्त में बेशर्मी से हंसता रहा आरोपी  ये भी पढ़ें  हैवानियत की हदें पार: इंदौर में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म, तंत्र-मंत्र के लिए आत्मा बुलाने की कोशिश; गिरफ्त में बेशर्मी से हंसता रहा आरोपी

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

इंदिरापुरम में ‘स्कूटी पूल’ का वायरल वीडियो! गाजियाबाद की सड़कों पर स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़? ये भी पढ़ें  इंदिरापुरम में ‘स्कूटी पूल’ का वायरल वीडियो! गाजियाबाद की सड़कों पर स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़?

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पैसों का लालच देकर ग्रामीणों और सीधे-साधे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते ले लेते थे। इन फर्जी खातों और सिम कार्ड्स को वे देश-विदेश में बैठे बड़े साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। फ्रॉड की रकम इन खातों में मंगवाई जाती थी, जिसमें से ये अपना मोटा कमीशन काटकर बाकी पैसा ट्रांसफर कर देते थे। गिरोह के सदस्य एटीएम के जरिए नकदी निकालने और फर्जी हस्ताक्षर कर चेक का उपयोग करने में भी माहिर थे।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

पुलिस ने अक्षय (फुगाना), हर्ष आर्य (भोपा), भव्यांश (भोपा), आर्यन (नई मंडी), सचिन (गाजियाबाद) और हरेन्द्र (हरिद्वार) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 7 फिनो बैंक की प्री-एक्टीवेटेड किट, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, वाई-फाई राउटर, चेक बुक और नगदी बरामद हुई है। फरार आरोपी राजा और अनुराग की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय