तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचे

On

नई दिल्ली। एनसीआर में बुधवार सुबह चली 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का साफ असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर देखने को मिला। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर घटकर ऑरेंज जोन (मध्यम से खराब) से येलो जोन (मध्यम) में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश

नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप ये भी पढ़ें  नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप

दिल्ली के प्रमुख इलाकों की बात करें तो अलीपुर में 146, आनंद विहार में 249, अशोक विहार में 181, आया नगर में 119, बवाना में 193, बुराड़ी क्रॉसिंग में 144, चांदनी चौक में 227, सीआरआरआई मथुरा रोड में 150, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 177 और डीटीयू में 130 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कई इलाकों में एक्यूआई 100-150 के बीच दर्ज किया गया, जो येलो जोन की श्रेणी में आता है। हालांकि, आनंद विहार (249) और चांदनी चौक (227) जैसे कुछ इलाकों में अभी भी प्रदूषण ऑरेंज जोन में बना हुआ है। नोएडा में स्थिति की बात करें तो चारों सक्रिय स्टेशनों के आंकड़े इस प्रकार हैं, सेक्टर-125 में 197, सेक्टर-62 में 146, सेक्टर-1 में 207 और सेक्टर-116 में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: मुरादाबाद के 60 गांवों से होकर गुजरेगा नया कॉरिडोर, एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए गजट किया जारी, ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक प्रभावित होंगे गांव ये भी पढ़ें  शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: मुरादाबाद के 60 गांवों से होकर गुजरेगा नया कॉरिडोर, एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए गजट किया जारी, ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक प्रभावित होंगे गांव

 

यहां सेक्टर-62 का एक्यूआई 146 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में है, जबकि सेक्टर-1 (207) और सेक्टर-125 (197) ऑरेंज जोन में बने हुए हैं। सेक्टर-116 में एक्यूआई 158 रहा। गाजियाबाद में भी चार सक्रिय स्टेशनों पर दर्ज आंकड़े में इंदिरापुरम में 209, लोनी में 241, संजय नगर में 148 और वसुंधरा में 210 एक्यूआई दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया, आर्द्रता 90 से 50 प्रतिशत के बीच रही। 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। इन दिनों भी ‘मिस्ट’ की स्थिति रहेगी, लेकिन फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि हल्की वर्षा और हवा की रफ्तार बढ़ने से वातावरण में मौजूद प्रदूषक कणों का प्रसार हुआ, जिससे एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। यदि हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रहती है तो आने वाले दिनों में और सुधार संभव है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय