कांग्रेस ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसई) का।नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान की सराहना की है। पार्टी ने उनके संगठन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।
विनोद जाखड़ राजस्थान से आते हैं। वह पहले संगठन में राज्य स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां