मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख मोहल्लेवासियों का सब्र जवाब दे गया। 'गुप्ता कैफे' में लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया। केबिनों के भीतर नाबालिग छात्राओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवकों को देख भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया, जिसके बाद एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गई।  इस दौरान कैफे के भीतर से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी चर्चा है।

भीड़ ने दबोचा, भागती दिखीं छात्राएं

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गुप्ता कैफे में 'कैफे' के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। बुधवार को जब लोगों ने कैफे के भीतर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। नाबालिग स्कूली छात्राएं वहां युवकों के साथ केबिनों में मौजूद थीं। भीड़ को देखते ही छात्राएं मुंह छिपाकर भाग खड़ी हुईं, जबकि भीड़ ने एक युवक को दबोचकर उसकी जमकर 'मरम्मत' कर दी। दूसरा युवक चकमा देकर भागने में सफल रहा।

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल ये भी पढ़ें  स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

पुलिस की रेड: केबिनों से आपत्तिजनक सामान बरामद!

हंगामे की सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने कैफे की तलाशी ली, तो वहां छोटे-छोटे केबिन और कमरे बने मिले। चर्चा है कि तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने मौके से कई अन्य संदिग्ध जोड़ों को भी हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया है।

मुजफ्फरनगर-शामली में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटरों पर मंडराया संकट; 45 करोड़ डकारने वाले बकायेदारों की कटेगी बिजली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर-शामली में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटरों पर मंडराया संकट; 45 करोड़ डकारने वाले बकायेदारों की कटेगी बिजली

व्यापारी नेता का आरोप: "घंटों के हिसाब से बिक रहे थे कमरे"

व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने इस पूरे मामले में कैफे संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कैफे नहीं बल्कि अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बन चुका था। यहां घंटों के हिसाब से केबिन और कमरे किराए पर दिए जा रहे थे। उन्होंने मांग की है कि ऐसे कैफे और लाइब्रेरी के नाम पर चल रहे अड्डों को तत्काल सील कर उनका लाइसेंस रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि कैफे संचालक कह रहा है कि वह तो महीना देता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़  सकता, उन्होंने इसकी भी जांच की मांग की है। 

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार ये भी पढ़ें  इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली जा रही है और कैफे संचालक के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की तैयारी है।

Views: 3392

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर