अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर
कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर आई। अधिकारियों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाइन में खड़ा कराकर गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया, जिससे बिना किसी अफरातफरी के लोगों को गैस मिलती रही और क्षेत्र में फैली कमी व अनियमितता की चर्चाओं पर विराम लग गया।
मामला थाना नजीराबाद क्षेत्र के चौकी जेके मंदिर इलाके का है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और वितरण में गड़बड़ी की अफवाह फैलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस एजेंसी पर व्यवस्था का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाइन में खड़ा कराकर गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से बातचीत कर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। जांच के दौरान कहीं भी गैस की कमी या अव्यवस्था की स्थिति नहीं पाई गई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य रही।
ये भी पढ़ें भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया एडीसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और शासन के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कोई तय कीमत से अधिक दाम पर गैस सिलेंडर बेचने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबीसाथ ही उपभोक्ताओं को यह भी बताया गया कि यदि किसी गैस एजेंसी या डीलर द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी या असुविधा की जा रही है तो वे भारत गैस के टोल फ्री नंबर 1800-22-4344, इंडेन गैस के कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 तथा एचपी गैस के कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां