यूपी के एटा में दो चचेरे भाइयों की एक साथ धूमधाम से शादी, हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई

On

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विकासखंड में एक अनोखी और यादगार शादी देखने को मिली है। यहां दो चचेरे भाइयों की एक साथ भव्य शादी हुई, जिसमें दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। इस अनोखे आयोजन ने पूरे इलाके में खूब चर्चा बटोरी और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह शादी बुलाकीनगर स्थित सहकारी समिति के उत्सव पैलेस में संपन्न हुई। देर रात तक चले जयमाला समारोह में रिश्तेदारों और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। दोनों विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह से संपन्न हुए।

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग' ये भी पढ़ें  स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

पहली दुल्हन नीलम उर्फ सुमन हैं, जो मुन्नालाल की बेटी हैं। वे नगला बल्लभ, अलीगंज विकासखंड, एटा की रहने वाली हैं। नीलम ने एमए और डीएलएड की पढ़ाई पूरी की है और वे परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। उनके पिता मुन्नालाल कासगंज जिले की पटियाली तहसील के बामिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। नीलम का विवाह आशुतोष यादव से हुआ। आशुतोष एमबीए डिग्रीधारी हैं और कासगंज जिले की पटियाली तहसील के करणपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता रामदास एक किसान हैं। दूसरी दुल्हन आकांक्षा हैं, जो रामकिशन गुरुदयाल की बेटी हैं। वे नगला कायमगंज, फर्रुखाबाद जिले की निवासी हैं। आकांक्षा का विवाह गौरव यादव से हुआ। गौरव ने आईटीआई का डिप्लोमा किया है और वे परिवार के बड़े बेटे हैं। गौरव भी करणपुर, पटियाली तहसील, कासगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता सुधीर सिंह भी खेती-बाड़ी करते हैं। शादी के बाद दोनों दुल्हनों की विदाई अलीगंज विकासखंड के नगला बल्लभ में बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से कराई गई। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग जमा हो गए।

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई टली ये भी पढ़ें  उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई टली

जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हेलीकॉप्टर से हुई यह शाही विदाई पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने 5 उपनिरीक्षक, 5 हेड कांस्टेबल, 10 आरक्षी (महिला और पुरुष), एक मुख्य आरक्षी, एक मोहरीर, एक कंट्रोल स्मोक, एक राजकीय वाहन और एक मुख्य आरक्षी चालक की ड्यूटी लगाई थी। इस विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकारी खजाने में 1 लाख 47 हजार 111 रुपये जमा कराए गए थे। यह अनोखी शादी और हेलीकॉप्टर विदाई ने न सिर्फ परिवार वालों को खुशी दी, बल्कि पूरे इलाके में एक नई मिसाल भी पेश की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी शादी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।  

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण पर एमडीए का चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन पर बसी अवैध कॉलोनियां जमींदोज

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जनपद में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही कॉलोनियों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण पर एमडीए का चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन पर बसी अवैध कॉलोनियां जमींदोज

सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर: गैस किल्लत की खबरों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी का दावा, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

सहारनपुर। पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने सहारनपुर के गैस उपभोक्ताओं की धड़कनें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैस किल्लत की खबरों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी का दावा, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

आश्वासन समिति का बुढ़ाना दौरा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति ने बुधवार को बुढ़ाना का दौरा किया। रालोद विधायक एवं समिति के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
आश्वासन समिति का बुढ़ाना दौरा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

बुढ़ाना। स्थानीय पुलिस को करीब एक माह पूर्व लुहसाना रोड पर हुए एक सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर: गैस किल्लत की खबरों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी का दावा, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

सहारनपुर। पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने सहारनपुर के गैस उपभोक्ताओं की धड़कनें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैस किल्लत की खबरों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी का दावा, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए एक और बड़ा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ने बुधवार को लखनऊ के कांशीराम स्मृति स्थल मैदान में आयोजित 'धर्मयुद्ध शंखनाद'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना