आश्वासन समिति का बुढ़ाना दौरा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश
समिति के अध्यक्ष राजपाल बालियान ने नगर और क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति ने बुधवार को बुढ़ाना का दौरा किया। रालोद विधायक एवं समिति के अध्यक्ष राजपाल बालियान के नेतृत्व में स्थानीय डाक बंगले में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर और क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक में एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा, तहसीलदार महेंद्र यादव सहित स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष राजपाल बालियान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विधानसभा में सरकार की ओर से जो भी आश्वासन जनता को दिए गए हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विकास कार्यों की होगी निगरानी
विधायक राजपाल बालियान ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए ताकि गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है और अधिकारी इसमें कोताही न बरतें।
ये भी पढ़ें कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानितप्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सपा विधायक रामखिलाडी यादव, रालोद नेता बाली त्यागी, गज्जू पठान, सुधीर भारतीय, पप्पन राठी, शकुल सहरावत और हाजी जमशेद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां