गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल और गोवंश के लिए भूसा और हरा चारा नहीं होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बुधवार को ग्राम प्रधान और केयर टेकरों पर आरोप लगाते हुए सचिव ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मौदहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुनेहटा की गौशाला से विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था जिसमे जगह-जगह पर गोवंश के कंकाल पडे दिखाई दे रहे थे जबकि दूसरे वीडियो में ग्राम प्रधान रामराज और ग्रामीणों में तीखी झडप दिखाई दे रही थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सचिव राजू सिंह गौशाला में जांच के लिए पहुंचे थे, सचिव ने बिंवार थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि, जब वह गौशाला पहुंचे और गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा नहीं होने की बात कही तो ग्राम प्रधान रामराज और केयर टेकर मनोज और रमेश ने उनके साथ अभद्रता करते हुए दोबारा जांच के लिए गौशाला नहीं आने की धमकी दी। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर पर सरपंच और दो केयरटेकरों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच कराई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां