क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 11 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 के तहत की गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोंसले के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस, साइबर सेल और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
मामले में रामकोट थाना क्षेत्र के नवीन चौक निवासी विराट राठौर समेत 25 पीड़ितों की शिकायत पर नवंबर 2025 में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि कंपनी के सीईओ व एमडी जयप्रकाश मौर्य, उनकी पत्नी आशा देवी, देवेंद्र मौर्य, नितिका मौर्य और दयाशंकर मौर्य ने मिलकर संगठित गिरोह बनाकर बॉम्बिटेक्स/बीएमएएक्सएक्स क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम से वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार किया। इसके जरिए निवेशकों को विभिन्न स्कीमों में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया गया और हर महीने 15 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया गया।
शुरुआत में कुछ लोगों को लाभ देकर भरोसा बनाया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने अलग-अलग जिलों के लोगों से करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की और रकम को क्रिप्टो वॉलेट व हवाला के जरिए विदेश भेजकर दुबई में संपत्ति खरीदी गई।
सीओ सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि पहले चरण में 3 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क और 51 लाख रुपये बैंक खातों में सीज किए जा चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें उन्नाव जिले के पिछवाड़ा गांव में जमीन और एक मर्सिडीज कार शामिल है, को कुर्क किया गया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लालच या गारंटी वाले रिटर्न के झांसे में आकर निवेश न करें और साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां