छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

On

मीरजापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की प्रगति और इससे जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मीरजापुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 15,67,539 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला तथा 39 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्ति अवधि 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई थी। इस अवधि में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों तथा गणना चरण में मिलान न कराने वाले मतदाताओं और तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 6 जनवरी से 27 मार्च 2026 तक सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

अब तक 3,24,498 नोटिस जारी किए गए, जिनमें से 3,23,236 नोटिसों का वितरण (99.61 प्रतिशत) हो चुका है। वहीं 11 मार्च 2026 तक 3,19,021 मामलों (98.31 प्रतिशत) की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान फार्म-6 के 84,032, फार्म-7 के 3,842 तथा फार्म-8 के 16,353 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं 28 अक्टूबर 2025 से 6 मार्च 2026 तक कुल फार्म-6 के 1,18,448, फार्म-7 के 4,252 और फार्म-8 के 21,520 आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी  ये भी पढ़ें  बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया कि सुनवाई के लिए आने वाले मतदाताओं या उनके प्रतिनिधियों को हरसंभव सहायता दी जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और कम से कम समय में प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। यदि कोई मतदाता स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता है तो वह किसी अन्य व्यक्ति को लिखित रूप से अधिकृत कर सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए मतदान केंद्रों पर भी सुनवाई की व्यवस्था की गई है। बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने में सहयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ रही है और अधिक संख्या में मतदाता सुनवाई में शामिल हो रहे हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची से बिना नोटिस दिए और सक्षम अधिकारी द्वारा विधिवत आदेश पारित किए बिना किसी भी मतदाता का नाम हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें कोई आपत्ति है तो 27 मार्च 2026 तक सुनवाई में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने पर तत्काल समाधान कराया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या  ये भी पढ़ें  पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद, 40 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में करीब 16 साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद, 40 हजार का जुर्माना

सहारनपुर में 60.40 लाख की स्मैक बरामद, गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 60.40 लाख की स्मैक बरामद, गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

मुजफ्फरनगर में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर विशेष नजर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक भर्ती...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर विशेष नजर

सहारनपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कुतुबशेर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाईके बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कुतुबशेर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की

मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण पर एमडीए का चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन पर बसी अवैध कॉलोनियां जमींदोज

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जनपद में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही कॉलोनियों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण पर एमडीए का चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन पर बसी अवैध कॉलोनियां जमींदोज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 60.40 लाख की स्मैक बरामद, गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 60.40 लाख की स्मैक बरामद, गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

सहारनपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कुतुबशेर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाईके बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कुतुबशेर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर: गैस किल्लत की खबरों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी का दावा, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

सहारनपुर। पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने सहारनपुर के गैस उपभोक्ताओं की धड़कनें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैस किल्लत की खबरों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी का दावा, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
शामली: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या, बहावड़ी गांव छावनी में तब्दील