बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और कई अन्य मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी।
इसके बाद तय होगा कि आगे कैसे बढ़ें। उन्होंने विदेश नीति पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी जो विदेश नीति है, उसे मोदी सरकार ने गिरवी रख दिया है। जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है, आम आदमी का जीना दूभर होता जा रहा है। अखिलेश कहा कि बहुत से भारतीय खाड़ी क्षेत्र व पश्चिम एशिया में फंसे हुए हैं और वह त्योहार तक नहीं मना सके।
इन लोगों का वक्त कितना संकट में गुजर रहा होगा, आखिरकार भारत सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि कई पत्रकार साथी जो प्रधानमंत्री के साथ गए थे पॉलिटिकल जर्नलिस्ट बनकर, वो वॉर जर्नलिस्ट बनकर लौट रहे हैं। ये मुद्दे भी महत्वपूर्ण हैं और इन सभी मुद्दों पर बैठक होगी। बैठक में बहुत कुछ तय होगा। बता दें कि एक दिन पहले 8 मार्च को कांग्रेस के प्रभारी महासचिव डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कहा था कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटेजी कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा था कि हमने इस बैठक में तय किया है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जाएगा और पश्चिम एशिया में जारी संकट का हमारे देश पर क्या असर होगा, इस पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा था कि सोमवार सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक है, जहां इन मुद्दों पर सभी के साथ चर्चा होगी। हम चाहते हैं इन सभी मुद्दों के साथ विदेश नीति और देश के अहम पहलुओं पर सदन में चर्चा हो। हमने जो अविश्वास प्रस्ताव लाया है, उस पर सभी विपक्षी दल स्पीकर के खिलाफ वोटिंग करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां