मुजफ्फरनगर में किसान संगठन अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने भाई व पुत्र समेत तीन आरोपी दबोचे
मुजफ्फरनगर। जनपद में मारपीट की एक गंभीर घटना को लेकर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह समेत उनके परिजनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में कश्यप समाज के कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में ठाकुर पूरन सिंह, उनके पुत्र नंदू उर्फ विजय प्रताप और सागर सिंह, रवि पुत्र सुक्का, दीक्षित पुत्र प्रताप, विक्की पुत्र महकार सिंह तथा अनिकेत पुत्र धीर सिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी ग्राम नसीरपुर थाना तितावी क्षेत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों—रवि पुत्र सुक्का, नंदू उर्फ विजय प्रताप पुत्र पूरन निवासी नसीरपुर और अनिकेत पुत्र धीर सिंह निवासी नरहेड़ा कला थाना बढ़गांव जनपद सहारनपुर—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को नसीरपुर बिजलीघर की दीवार से करीब दस कदम की दूरी से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मु0अ0सं0 62/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह, उपनिरीक्षक विकास कुमार, हेड कांस्टेबल आबिद अली, कांस्टेबल मोहन सिंह और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां