ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी: "आज ईरान पर होगा अब तक का सबसे भीषण हमला", 'दबंग' छवि खत्म
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप ने शनिवार को ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब वह मध्य-पूर्व में पहले जैसा प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा हालात में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर लिखे संदेश में कहा कि ईरान अब क्षेत्र का “दबंग” नहीं बल्कि “हारने वाला” देश बन गया है। उनके अनुसार यह स्थिति तब तक बनी रह सकती है जब तक ईरान पूरी तरह कमजोर न हो जाए या आत्मसमर्पण न कर दे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान लंबे समय से मध्य-पूर्व में अपना प्रभाव बढ़ाने और क्षेत्रीय नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हाल की घटनाओं में उसे पड़ोसी देशों के सामने पीछे हटना पड़ा है।
एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और भविष्य में उन पर हमला न करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना था कि अमेरिका और इजराइल के लगातार सैन्य दबाव के कारण तेहरान को यह रुख अपनाना पड़ा है। हालांकि ईरान की ओर से पहले कहा गया था कि वह पड़ोसी देशों पर हमले रोक सकता है, लेकिन यदि उसके खिलाफ किसी देश से हमला हुआ तो उसका जवाब दिया जाएगा।
विश्लेषकों का मानना है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी और तीखी हो सकती है, जिससे क्षेत्रीय हालात और जटिल होने की आशंका बनी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां