"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला
जौनपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गौ हत्या पूरी तरह बंद कर देगी तो उसका चंदा भी बंद हो जाएगा। गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के तहत गौ माता की रक्षा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को वाराणसी से लखनऊ तक धर्म यात्रा की शुरुआत की। जौनपुर पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले जमैथा गांव स्थित यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर पहुंचकर दर्शन और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीहीपुर स्थित स्वागत पंडाल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी मान्यता बन गई है कि जो उनकी बात मानेगा वही हिंदू कहलाएगा, अन्यथा उसे हिंदू धर्म से बाहर माना जाएगा। उनका कहना था कि राजनीतिक दल आते-जाते रहते हैं, लेकिन हिंदू अपने सिद्धांतों पर कायम रहेगा।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटास्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौ हत्या करने वालों से चंदा लेकर राजनीति चमकाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगा देगी तो उसे चंदा मिलना बंद हो जाएगा, इसलिए सरकार इस मुद्दे से बचती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग मानकर गौ हत्या बंद कर दे तो वह अपनी यात्रा यहीं समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी दल गाय के हित में काम करेगा, वही उनका समर्थन पाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सन्यास लेने के बाद किसी संत का राजकाज में लौटना उचित नहीं माना जाता। यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर रहना चाहता है तो उसे योगी का वेश त्याग देना चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां