शामली में आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
बड़ा बाजार बना कुत्तों का अड्डा, नगर पालिका की निष्क्रियता पर उठे सवाल
शामली। जनपद के मुख्य व्यावसायिक केंद्र 'बड़ा बाजार' और 'मुरारीवाला कुआं' क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। शनिवार को कुत्तों के एक हिंसक झुंड ने एक बुजुर्ग पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पवन जैन नामक बुजुर्ग मुरारीवाला कुआं स्थित एक क्लिनिक पर अपनी जांच कराने पहुंचे थे। जैसे ही वे क्लिनिक के गेट पर पहुंचे, वहां बैठे कुत्तों के झुंड ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उन पर झपट पड़े। कुत्तों के हमले से बुजुर्ग जमीन पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। आसपास के दुकानदारों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बमुश्किल बुजुर्ग को कुत्तों के चंगुल से बचाया।
ये भी पढ़ें शामली में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्पदुकानदारों और राहगीरों में भारी आक्रोश
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। नौकुआं रोड और मुरारीवाला कुआं क्षेत्र में कुत्तों का झुंड अक्सर खरीदारी करने आने वाले लोगों को निशाना बनाता है। इन इलाकों में कुत्तों के खौफ के कारण लोगों ने बाजारों में आना तक कम कर दिया है।
ये भी पढ़ें शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोधकागजों तक ही सीमित कुत्तों को पकड़ने का अभियान
व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुत्तों को पकड़ने का अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है। जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई न होने के कारण आमजन का निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां