शामली में हाईवे पर काम करते युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा
पुलिस ने 10 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शामली। जनपद के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गन्देवड़ा के पास अम्बाला हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब काम कर रहे एक युवक को कुछ दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी सुनील कुमार द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गन्देवड़ा के समीप अम्बाला हाईवे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। सुनील ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
मोबाइल तोड़ा, दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उसे बुरी तरह घायल कर दिया, बल्कि उसके 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें शामली में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आदर्श मंडी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजाइन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित ने सावन पुत्र विश्वास, शंकुस पुत्र धर्मेन्द्र, मटरु पुत्र कृष्ण, पिंटू पुत्र परवीन, गुरमीत पुत्र प्रवीन, सावन पुत्र बाबूराम, आर्यन पुत्र मांगेराम, गोपी पुत्र मांगेराम, सत्यम पुत्र राजेश और आदेश पुत्र चन्द्रपाल को नामजद किया है। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोध
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां