शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्था

मोहल्ला पंसारियान में लगा भव्य मेला, हलवा-पूरी और श्रृंगार का भोग लगाकर मांगी सुख-समृद्धि

शामली। जनपद शामली में होली के उल्लास के बाद गुरुवार को आध्यात्मिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित सुप्रसिद्ध 'बड़ी श्रीमाता मंदिर' में माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, होली के बाद फैलने वाले रोगों और बाधाओं से मुक्ति के लिए हजारों परिवारों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और बच्चों की दीर्घायु की कामना की।

मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि लोक मान्यता है कि चैत्र मास में होली के उपरांत बड़ी माता की पूजा करने से चेचक, खसरा और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इसी आस्था के साथ सुबह से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने माता रानी को हलवा-पूरी, चुनरी और श्रृंगार सामग्री अर्पित की। मंदिर के प्रधान नीरज संगल ने बताया कि यह सिद्ध पीठ है, जहाँ सच्चे मन से की गई पूजा से सभी कष्टों का निवारण होता है।

शामली में गन्ने की कटाई करते किसान को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर ये भी पढ़ें  शामली में गन्ने की कटाई करते किसान को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

मेले की रौनक और जाम की स्थिति
मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और खान-पान का आनंद लिया। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर परिसर में तिल रखने की भी जगह नहीं बची, जिसके चलते माता मंदिर रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी के स्वयंसेवकों को व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कमेटी ने बताया कि आगामी रविवार और सोमवार को भी विशेष पूजा-अर्चना जारी रहेगी।

शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व ये भी पढ़ें  शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

व्यवस्था में जुटे सेवादार
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर प्रधान नीरज संगल, देवानंद गौड़, संजीव पंवार, संजय कौशिक, राजू त्यागी, मुकेश गोयल और पंडित संजीव शास्त्री सहित अनेक सेवादार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। आरती के समय माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

शामली के खेड़ीकरमू में आरक्षित भूमि पर टंकी निर्माण पर छिड़ी रार: दलित समाज ने कोर्ट का हवाला देकर रुकवाया काम ये भी पढ़ें  शामली के खेड़ीकरमू में आरक्षित भूमि पर टंकी निर्माण पर छिड़ी रार: दलित समाज ने कोर्ट का हवाला देकर रुकवाया काम

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

ईर्ष्या: मनुष्य का सबसे खतरनाक रोग, जो स्वयं को ही करता है नष्ट

मानवीय स्वभाव में ईर्ष्या एक ऐसा आत्मघाती रोग है जो जिस हृदय में पनपता है उसे ही धीरे-धीरे समाप्त कर...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
ईर्ष्या: मनुष्य का सबसे खतरनाक रोग, जो स्वयं को ही करता है नष्ट

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

शामली। जनपद में तिल्हैंडी का पर्व पुलिसकर्मियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन शामली में पुलिस अधीक्षक...
शामली 
शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश