शामली: खेत में सांप के काटने से किसान गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी एक किसान को खेत में कार्य करते समय सांप द्वारा काट लिए जाने से उसकी हालत बिगड गया। किसान को शामली सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। गत बुधवार को गांव लपराना निवासी गुलाब पुत्र सतपाल सिंह अपने खेतों में गन्ने की फसल काट रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान खेत में पहले से ही बैठे एक सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सांप द्वारा किसान के काटे जाने के बाद किसान ने शोर शराबा किया और आसपास मौजूद लोगों ने उसको शामली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां