शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व
शामली। जनपद में तिल्हैंडी का पर्व पुलिसकर्मियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन शामली में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के साथ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर दिखाई दिए और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आपसी समन्वय और सद्भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। वहीं कई स्थानों पर ढोल की थाप पर पुलिसकर्मी होली के गीतों पर झूमते भी नजर आए। इसके अलावा शहर कोतवाली, थाना आदर्श मंडी, फायर ब्रिगेड कार्यालय तथा महिला थाना में भी पुलिसकर्मियों ने तिल्हैंडी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इन स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं। तिल्हैंडी के इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे जनपद में पुलिस परिवार ने रंगों के इस पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां