शामली में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आदर्श मंडी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा
होली से पहले दी थी वारदात को अंजाम, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने वांछित को दबोचा, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
शामली। जनपद शामली की थाना आदर्श मंडी पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, घटना थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली की है। पीड़िता की मां ने गत 2 मार्च को थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गांव के ही सुमित (पुत्र चंद्रपाल) ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
एसपी के सख्त निर्देश के बाद हुई गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग के साथ हुए अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार को सटीक मुखबिरी और सक्रियता के चलते पुलिस ने आरोपी सुमित को दबोच लिया।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
थाना आदर्श मंडी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित से गहनता से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोध
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां