मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात
किफायती स्वास्थ्य समाधान विकसित करने की पहल; तीन दिवसीय शिविर में किसानों और बुजुर्गों ने उठाया लाभ
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में तकनीक और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आईआईटी मद्रास (चेन्नई) के पूर्व छात्रों और शोधकर्ताओं की टीम ने गांव में तीन दिवसीय निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से उन किसानों और मजदूरों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाई गई, जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नियमित इलाज से वंचित रह जाते हैं।
गांव सैनपुर निवासी और आईआईटी मद्रास की छात्रा रोबिन राठी ने बताया कि यह शिविर 'बैटकैप बियोंड एनर्जी सॉल्यूशन' स्टार्टअप के सौजन्य से लगाया गया। इसकी शुरुआत आईआईटी के पूर्व छात्र संदीप कुमार और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर टीजू थॉमस ने की है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में रहने वाले श्रमिक वर्ग के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य उपकरण व समाधान विकसित करना है।
मजदूरों और किसानों की पीड़ा पर फोकस
संस्था के फाउंडर संदीप कुमार ने शिविर के दौरान कहा कि किसान और मजदूर वर्ग दिनभर कठिन शारीरिक श्रम करता है, जिसके कारण वे अक्सर जोड़ों और मांसपेशियों के पुराने दर्द (Chronic Pain) से जूझते हैं। उचित परामर्श और फिजियोथेरेपी के अभाव में यह समस्या समय के साथ गंभीर हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस शिविर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर भविष्य में ऐसे उपकरण तैयार किए जाएंगे, जो कम लागत वाले और ग्रामीण परिस्थितियों के अनुकूल होंगे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजियातीन दिवसीय शिविर का हुआ समापन
गुरुवार को इस तीन दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर का समापन हो गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। ग्रामीणों ने आईआईटी की इस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन लोगों को बहुत सहारा मिलता है जो शहर के महंगे अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां