मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

इमरजेंसी में डबल स्टाफ तैनात, अब तक 22 से अधिक घायल पहुँचे अस्पताल, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के दिन सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर 'डबल स्टाफ' की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी घायल को उपचार में देरी न हो।

मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमंग सिंघल ने बताया कि होली के दिन अब तक लगभग 20 से 22 सड़क हादसों के मामले सामने आ चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इन स्थितियों से निपटने के लिए पहले ही पुख्ता इंतजाम किए थे। डॉ. सिंघल के अनुसार, जिन मरीजों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, जिन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर (मेरठ/दिल्ली) रेफर किया गया है। वर्तमान में कई मरीजों का उपचार जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निरंतर चल रहा है।

मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना

स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, राउंड द क्लॉक ड्यूटी
अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और इंटर्न की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। डॉ. सिंघल ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है, इसी के मद्देनजर हमने स्टाफ की संख्या दोगुनी कर दी है। हमारे स्वास्थ्यकर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं ताकि आने वाले हर मरीज को तत्काल रिस्पांस मिले।

मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी, कंपनी की फरार संचालिका के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चस्पा किया कुर्की नोटिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी, कंपनी की फरार संचालिका के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चस्पा किया कुर्की नोटिस

एक युवक की मौत, मोर्चरी में रखवाया शव
हादसों की इस कड़ी में एक दुखद खबर यह भी रही कि अस्पताल में एक 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल लाने से पहले मृत) केस भी पहुँचा। युवक की मौत दुर्घटना के दौरान मौके पर ही हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और संबंधित पुलिस थाने को कानूनी कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

सावधानी की अपील
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि होली का त्यौहार सावधानी से मनाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं और तेज रफ्तार से बचें। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत एम्बुलेंस को फोन करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचें।

Views: 268

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो गांव की कच्ची सड़कों पर भी मजबूती से चले और...
ऑटोमोबाइल 
15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम