मुज़फ्फरनगर में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बिरालसी के पास हुआ हादसा
चरथावल। थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव के निकट बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुल्हेड़ी निवासी मुंतजिर पुत्र इमरान अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहा था। जैसे ही वह बिरालसी गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां